केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 17 सितंबर को लोहारू विधानसभा क्षेत्र के बहल गांव में चुनावी रैली
भिवानी, 15 सितम्बर 2024---
हरियाणा में आगामी चुनावों को लेकर बीजेपी की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 सितंबर को लोहारू विधानसभा क्षेत्र के बहल गांव में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बीजेपी उम्मीदवार और वित्त मंत्री जेपी दलाल ने इस रैली को लेकर बताया कि यह रैली बहुत महत्वपूर्ण होगी और इसे लेकर जनता में भारी उत्साह है।
जेपी दलाल ने अपने बयान में दावा किया कि अमित शाह की रैली से यह साफ हो जाएगा कि हरियाणा में अगली सरकार किसकी बनेगी। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई गांवों का दौरा किया और किसानों की खुशहाली का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कल्याणकारी नीतियां बनाई हैं, जिनसे वे संतुष्ट हैं।
यह रैली भिवानी महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की कई विधानसभा सीटों को कवर करेगी और जेपी दलाल ने इसे लोहारू क्षेत्र के लिए एक बड़ा सौभाग्य बताया
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →