IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें
नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया।
बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।