कश्मीर में सीज़न की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नज़ारा
कश्मीरः कश्मीर में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग के सनशाइन पीक और बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में काओबल गली में ताजा बर्फबारी हुई।ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हुई इस बर्फबारी को सर्दियों के शुरुआती संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की चोटियों और आसपास के इलाकों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। जल्दी बर्फबारी होने से तापमान में अचानक गिरावट आई है और एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण पूरे इलाके में फिर से बारिश शुरू हो गई है. तापमान गिरने के कारण, बहुत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे पहाड़ों पर जल्दी ठंड का मौसम शुरू हो गया है.
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →