NCC कैडेट पद्म नामगेल ने एवरेस्ट पर फतेह प्राप्त कर चंडीगढ़ का किया नाम रोशन
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़: 20 मई, 2025
2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी के कैडेट पद्मा नामगेल ने 18 मई, 2025 को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उल्लेखनीय है कि 10 एनसीसी कैडेट, भारतीय सेना के जवान और शेरपा गाइड वाली 38 सदस्यीय टीम के हिस्से के रूप में नामगेल की यह उपलब्धि उसकी असाधारण सहनशक्ति, कौशल और साहसिक कार्य और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
यह उपलब्धि न केवल नामगेल के लिए बल्कि पूरे एनसीसी समुदाय, समस्त देश और विशेष रूप से चंडीगढ़ के लिए गौरव की बात है। माउंट एवरेस्ट पर उन्होंने यह सफलता, माउंट कांग यात्से-II और माउंट अबी गामिन सहित पिछले कुछ उल्लेखनीय अभियानों के बाद अर्जित की है।
2 चंडीगढ़ बटालियन एनसीसी की युवाओं में उत्साह और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की समृद्ध पृष्ठभूमि रही है और नामगेल की उपलब्धि चंडीगढ़ क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →