चंडीगढ़ पुलिस को नया नेतृत्व: सोमवार को आईपीएस पुष्पिंदर कुमार संभालेंगे आईजी का कार्यभार, के.एम. प्रियंका भी लेंगी चार्ज
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 1 जून:। चंडीगढ़ पुलिस को जल्द ही नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुष्पिंदर कुमार सोमवार को इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें हाल ही में नई दिल्ली से रिलीव किया गया है। वे वर्तमान आईजी आर.के. सिंह का स्थान लेंगे, जिनका तबादला दिल्ली कर दिया गया है। पुष्पिंदर कुमार को चंडीगढ़ पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी का जिम्मा भी सौंपा जाएगा, जो मार्च 2024 से खाली पड़ा हुआ था।
पूर्व डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव का तबादला एक अप्रैल को बीएसएफ दिल्ली में होने के बाद से यह पद रिक्त था। इसके बाद से आईजी आर.के. सिंह को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।
इसी के साथ 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी के.एम. प्रियंका भी सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें भी दिल्ली से रिलीव किया गया है।
चंडीगढ़ पुलिस में दो बड़े पद अब भी खाली
चंडीगढ़ पुलिस में एडीजीपी और डीआईजी जैसे दो महत्वपूर्ण आईपीएस पद अभी भी रिक्त हैं। डीआईजी का पद पिछले दो वर्षों से खाली पड़ा है, जबकि एडीजीपी का पद करीब दो महीने से रिक्त है।
पुष्पिंदर कुमार और के.एम. प्रियंका की नियुक्ति के बाद पुलिस महकमे में प्रशासनिक सुधार और बेहतर कामकाज की उम्मीद जताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →