इंतजार हुआ खत्म, अयोध्या में इस दिन होगी 'राम दरबार' की प्राण प्रतिष्ठा; जानें पूरी डिटेल
महक अरोड़ा
22 मई 2025 : अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। मंदिर के गर्भगृह, मंडप और अन्य प्रमुख भागों का निर्माण कार्य समाप्त हो चुका है। हालांकि, मंदिर के निचले हिस्से में रामकथा भित्ति चित्रों का कार्य अभी चल रहा है, जो आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए तैयार कर दिए जाएंगे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 3 से 5 जून 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान राम दरबार की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की जाएगी। विशेष रूप से, रामलला की मूर्ति की प्रतिष्ठा 5 जून को होगी।
अनुष्ठान की तिथियाँ और आयोजन
-
3 जून 2025: जलविधि, अन्नविधि, और औषधिविधि जैसे धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे।
-
5 जून 2025: मुख्य अनुष्ठान में राम दरबार की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की जाएगी।
अतिथि सूची और आयोजन की विशेषताएँ
इस बार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राज्य और केंद्र सरकार के किसी विशिष्ट व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। ट्रस्ट ने इस बार के आयोजन में धार्मिक गुरुओं को आमंत्रित करने का निर्णय लिया है, ताकि यह कार्यक्रम पूरी तरह से धार्मिक रूप से समावेशी हो।
मंदिर परिसर में राम दरबार के अलावा, सप्त मंडप में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य मुनि, निषाद राज, शबरी, और अहिल्या की मूर्तियाँ स्थापित की जाएँगी
राम मंदिर का निर्माण न केवल धार्मिक, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का भी प्रतीक है। 5 जून को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक घटना होगी, जो लाखों भारतीयों के लिए अविस्मरणीय क्षण बनेगी।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →