बड़ी ख़बर : पंजाब कैबिनेट की कल होगी अहम बैठक, हो सकते हैं कई बड़े ऐलान
महक अरोड़ा
22 मई 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार, 23 मई 2025 को राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर शुरू होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य से जुड़े कुछ बड़े और अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में किसानों से जुड़े मसलों, बिजली आपूर्ति, शिक्षा क्षेत्र में सुधार और कानून व्यवस्था जैसे विषयों को प्रमुखता से रखा जाएगा। इसके अलावा गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राहत संबंधी योजनाओं पर भी विचार संभव है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान मीडिया को संबोधित कर सकते हैं और लिए गए फैसलों की जानकारी साझा कर सकते हैं।
MA
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →