बड़ा विमान हादसा: रनवे से फिसलकर हाईवे पर गिरा सैन्य विमान, 15 की मौत
ला पाज (बोलिविया): बोलिविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार को एक हृदयविदारक विमान दुर्घटना हुई। वायुसेना का एक 'हरक्यूलिस' मालवाहक विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
हाईवे पर गाड़ियों को रौंदता चला गया विमान
फायर ब्रिगेड प्रमुख पावेल टोवर के अनुसार, विमान रनवे से नियंत्रण खोकर पास के एल आल्टो शहर के हाईवे पर जा गिरा। विमान की चपेट में आने से हाईवे पर चल रहे करीब 15 वाहन पूरी तरह तबाह हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में कितने विमान के क्रू सदस्य थे और कितने सड़क पर चल रहे आम नागरिक।
बिखरी नकदी लूटने के लिए उमड़ी भीड़
यह विमान केंद्रीय बैंक से नए छपे नोट लेकर दूसरे शहरों के लिए रवाना हुआ था। क्रैश के बाद हाईवे पर मलबे के साथ-साथ बड़ी मात्रा में नोट बिखर गए। नोटों को लूटने के लिए मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विमान में लगी आग पर काबू पाया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →