CCT-CGC लांडरां द्वारा पॉश एक्ट पर अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया
चंडीगढ़, 7 Jan 2026- सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) के कंप्यूटर एप्लीकेशंस डिपार्टमेंट ने कैंपस में यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश) एक्ट पर एक अवेयरनेस सेशन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस सेशन का उद्देश्य सुरक्षित, सम्मानजनक और इंक्लूसिव अकादमिक एवं प्रोफेशनल एनवायरनमेंट को बढ़ावा देना था। इस सेशन के माध्यम से सीजीसी लांडरां के फैकल्टी मेंबर्स को पॉश एक्ट के अंतर्गत लीगल फ्रेमवर्क, राइट्स, रेस्पॉन्सिबिलिटीज़ तथा रेड्रेसल मेकनिज़म के प्रति संवेदनशील किया गया। इस सेशन की शोभा बढ़ाने सुरभि प्रशार, माननीय चीफ जुडिशल मेजिस्ट्रेट (सीजीएम), एसएएस नगर उपस्थित हुई। जिन्होंने एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली संबोधन दिया।
उन्होंने पॉश एक्ट के विकास और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण के मूल सिद्धांतों पर विशेष ज़ोर दिया। माननीय सीजेएम ने इंटरनल कंप्लेंट कमिटी (आईसीसी ) के गठन, उसकी भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, जांच की कार्यवाही, गोपनीयता के मानदंड, निर्धारित समय-सीमाएं तथा अधिनियम के अनुपालन में विफलता के परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने एडवोकेट आरती शर्मा, पैनल एडवोकेट, डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (डीएलएसए ), एसएएस नगर भी उपस्थित हुई।
उन्होंने पॉश से संबंधित मामलों के निपटारे से जुड़े प्रक्रियात्मक एवं कानूनी पहलुओं पर प्रैक्टिकल जानकारियाँ साझा कर सेशन को समृद्ध किया, जिससे प्रतिभागियों को कंप्लायंस और इम्प्लीमेंटेशन की अच्छे से समझ आ सके। इस कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथियों के सम्मान समारोह के साथ हुआ, जिसे डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, डॉ. गगनदीप भुल्लर, डायरेक्टर - स्टूडेंट वेलफेयर तथा डॉ. पालकी साहिब कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीसीटी – सीजीसी लांडरां द्वारा संपन्न किया गया। पॉश अधिनियम अवेयरनेस सेशन सत्र ने लीगल अवेयरनेस, जेंडर सेंसिटिविटी एवं इंस्टीटूशनल एकाउंटेबिलिटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध किया, जो एक सुरक्षित, गरिमामय एवं इंक्लूसिव कैंपस एनवायरनमेंट बनाए रखने के प्रति सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करता है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-