रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिजोरम में सेरांग रेलगाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया
मिज़ोरमः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिजोरम में सेरांग और असम में सिल्चर को जोड़ने वाली नई रेलगाड़ी को कल झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रेलगाड़ी सप्ताह में पांच दिन चलेगी। इससे मिजोरम और असम के बीच रेल संपर्क बढ़ेगा। रेल मंत्री ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर आतिथ्य सेवा का भी शुभारंभ किया।
नई रेलगाड़ी सिल्चर से मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। सिल्चर से दिन के एक बजे चल कर यह शाम साढे छह बजे मिजोरम के सेरांग पहुंचेगी। वापसी में सेरांग से यह सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शानिवार को सुबह सात बजे रवाना होकर दिन के साढ़े 12 बजे सिल्चर पहुंचेगी।
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने कल उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्ट ईस्ट नीति के तहत मिजोरम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुनियादी ढांचा विकास में गति आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे विभिन्न सेक्टर में विकास हो रहा है। विकसित भारत की निर्माण यात्रा में किसी भी राज्य या क्षेत्र को पीछे नहीं छोड़ा गया है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →