Himachal Financial Crises : RDG बंद होते ही सरकार एक्शन में; CM ने 12 को फिर बुलाई कैबिनेट बैठक, कड़े फैसलों की तैयारी
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 10 फरवरी 2026 :
केंद्र द्वारा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) बंद करने को प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अति गंभीरता से लिया है। प्रदेश के कई नेताओं और अर्थव्यवस्था के जानकारों ने इसे केंद्र का अलोकतांत्रिक फैसला करार दिया है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र के इस फैसले से निपटने के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है और समूचे फायनांस विभाग को हाई अलर्ट के साथ बेहतर वित्तीय प्रबंधन के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे संकेत भी मिलने लगे हैं कि प्रदेश के बेहतरी के लिए सरकार कुछ बड़े फैसले भी ले सकती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक हफ्ते के भीतर ही दूसरी बार कैबिनेट की बैठक बुला ली है।
आगामी कैबिनेट की बैठक 12 फरवरी को बुलाई गई है और इसमें राज्य सरकार कुछ कड़े फैसले भी ले सकती है। आठ जनवरी यानी गत रविवार को भी कैबिनेट की बैठक हुई थी और उसके बाद प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने एक प्रजेंटेशन राज्य के वित्तीय हालत पर दी थी
इसमें वित्त विभाग ने राज्य सरकार से अगले वित्त वर्ष में सभी तरह की सबसिडी बंद करने के साथ-साथ कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को भी फ्रीज करने का सुझाव दिया है। दो साल से खाली पड़े पदों को अबॉलिश करने की सिफारिश भी की गई है। राज्य सरकार रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने को लेकर चल रहे विचार को भी लंबे समय से टाल रही है, लेकिन अब कड़े फैसले लेने का वक्त है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →