जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 10 फरवरी,2026ः हिमालय में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल में तेज हवा और आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40kmph से 50kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
उत्तराखंड के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24° दर्ज किया गया है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में पारा 0°C से कम रहा।
अगले दो दिन का मौसम…
11 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 11 फरवरी से अगले तीन दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सुबह मध्यम कोहरा रहेगा।
12 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कमजोर पड़ना शुरू होगा। ऊपरी इलाकों में अभी भी हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, मैदानी इलाकों में कोहरा और कम रहेगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →