CM भगवंत मान आज दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में लेंगे हिस्सा
नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वह नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने के साथ-साथ पंजाब सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को भी सामने रखेंगे।
मुख्यमंत्री शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और सुधारों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा सरकारी और निजी क्षेत्र में उपलब्ध कराए गए रोजगार के आंकड़े भी बैठक में रखे जाएंगे।
बैठक में कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों, औद्योगिक निवेश को आसान बनाने हेतु अपनाई गई प्रक्रियाओं, स्वास्थ्य सेवाओं में आम आदमी क्लीनिकों की भूमिका तथा शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों और उपलब्धियों को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →