अमृतसर में आज अकाल-तख्त-साहिब में पेश होंगे कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत
अमृतसर, 05 जनवरी,2026ः पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के लिए अमृतसर पहुंचेगे। निर्धारित समय के अनुसार सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर मंत्री सोंध भरावों के ढाबे से पैदल चलकर श्री अकाल तख्त साहिब में दर्शन और पेशी के लिए रवाना होगे। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से 5 जनवरी को पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों और चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को तलब किया गया था। यह फैसला बीते दिनों पांच सिंह साहिबानों की बैठक में लिया गया।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध से श्री आनंदपुर साहिब में भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की यादगार में लगाई गई तस्वीरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इन तस्वीरों पर सिख सिद्धांतों, मर्यादा और भावनाओं के खिलाफ पेशकश का आरोप लगाया गया था। इससे पहले मंत्री सोंध ने 350वीं शहीदी शताब्दी के मद्देनजर समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए आज सुबह 10 बजे लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए थे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →