उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का सितम, कई जगहों पर घने कोहरे और शीत लहर का अलर्ट
नई दिल्ली, 06 जनवरी, 2026ः मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और बिहार में बहुत घने कोहरे की स्थिति के लिए ओरेंज एलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल में हिमालय के निचले क्षेत्रों, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी भागों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। कल तक हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति का अनुमान है। अगले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में और अगले दो दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
इस बीच, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 286 दर्ज किया गया।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →