पंचकूला में 2 शूटरों का एनकाउंटर
पंचकूला, 13 अक्तूबर, 2026ः पंचकूला में सोमवार रात ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। रात करीब 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की थी। इस दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी अर्शदीप (गांव बोरसी) और जुगराज (गांव रूमाणाचक) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से जिगाना और PX-30 पिस्टल बरामद की हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों मोहाली के एक नामी बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने जा रहे थे। घायल आरोपियों को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →