बजट सत्र का 10वां दिन:लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा विपक्ष
नई दिल्लीः बजट सत्र का मंगलवार को 10वां दिन है। 1 फरवरी को 2026 का बजट पेश किया गया था। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होनी थी, लेकिन लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उठाए मुद्दों पर सदन लगातार स्थगित किया जा रहा है।
सोमवार को भी लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चली। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करता रहा।इधर, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए विपक्षी दल प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो संविधान के अनुच्छेद 94-सी के तहत यह प्रस्ताव लाया जा सकता है। अब तक 103 सांसद इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →