बड़ी खबर: पुलिस ने लेडी डॉन को गिरफ्तार किया!
नई दिल्ली, 19 फरवरी, 2026- पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंदर ड्रग्स सिंडिकेट में शामिल एक महिला डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को अरेस्ट किया है। नेहा लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है।
PTC न्यूज़ के मुताबिक, अब बॉबी कबूतर उर्फ महफूज, उसकी गर्लफ्रेंड और दो गुंडे स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस की कस्टडी में हैं। पहले चंडीगढ़ की लेडी डॉन दीपा, फिर लेडी डॉन जोया खान और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की लेडी डॉन नेहा भी काफी एक्टिव है। बॉबी कबूतर की यह गर्लफ्रेंड और लेडी डॉन नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में ब्यूटी पार्लर चलाती है और इसकी आड़ में बॉबी कबूतर और गैंग की बदनाम एक्टिविटीज़ में शामिल थी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →