पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट: पहाड़ों में आज से बर्फबारी
नई दिल्लीः उत्तर और मध्य भारत पर अगले 36 घंटों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर होगा। इसके कारण मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत 9 राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट है।
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बर्फबारी-बारिश की चेतावनी जारी की। उत्तराखंड के 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी संभव है।
इधर उत्तर प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण भारत के राज्यों में दिन का तापमान 30°C तक पहुंचा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अगल 2 दिन मौसम का हाल
19-20 फरवरी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी, पंजाब और चंड़ीगढ़ में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी में हल्की बारिश हो सकती है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →