CBSA-CGC लांडरां ने बजटकॉन’26 का आयोजन कर अकादमिक और इंडस्ट्री को सशक्त किया
चंडीगढ़, 18 Feb 2026- चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीबीएसए), सीजीसी लांडरां के एमबीए डिपार्टमेंट ने बजटकॉन ‘26 – पॉलिसी टू पॉकेट’ नाम से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यूनियन बजट 2026 और इकॉनमी के अलग अलग सेक्टर्स पर उसके प्रभाव का विश्लेषण करना था। बी.कॉम, बीबीए और एमबीए के 300 से ज़्यादा स्टूडेंट्स की भागीदारी के साथ, इस पहल का लक्ष्य सीबीएसए के स्टूडेंट्स में इकनोमिक अवेयरनेस विकसित करना और नीतिगत समझ को सुदृढ़ करना रहा। इनॉगरल सेशन की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद प्रो. (डॉ.) रमणदीप सैनी, डायरेक्टर - प्रिंसिपल, सीबीएसए लांडरां द्वारा स्वागत संबोधन दिया गया। उन्होंने कहा, “बजट लिटरेसी सिर्फ नंबर्स तक सीमित नहीं है, यह देश की प्राथमिकताओं को समझने और हमारे स्टूडेंट्स को भारत की इकनोमिक जर्नी में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार करने से जुड़ी है।”इस प्रोग्राम के पहले दिन बजट एनालिसिस प्रेज़ेंटेशन कम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें सीबीएसए लांडरां के स्टूडेंट्स की 14 टीम्स ने भाग लिया। इन टीम्स ने हेल्थकेयर एवं फार्मास्यूटिकल, डिफेन्स एंड एनर्जी, एमएसएमई एंड स्माल बिज़नेस, टूरिज़्म एंड हॉस्पिटैलिटी तथा मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन जैसे क्षेत्रों पर इनसाइट प्रस्तुत किया। इस प्रतियोगिता ने स्टूडेंट्स की एनालिटिकल एबिलिटी और फिसल पालिसी की प्रैक्टिकल समझ को सुदृढ़ किया। प्रतियोगिता में अनमोल, खुशी और आराधना (एमएसएमई एवं स्माल बिज़नेस) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमृता कुमारी, रितेश कुमार और अदितिका सलारिया (हेल्थकेयर एवं फार्मास्यूटिकल) ने द्वितीय स्थान हासिल किया और परस धीमान, समर और निधि (मैन्युफैक्चरिंग एंड ट्रांसपोर्टेशन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के दूसरे दिन एक इंसाइटफुल पैनल चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स ने भाग लेकर भारत की फिस्कल पोज़िशनिंग और भविष्य की विकास रणनीतियों पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। पैनल में हितेश देवान, ज़ोनल हेड, फिनो पेमेंट्स बैंक, केशव खुल्लर, बिज़नेस रिसर्च एनालिस्ट, फिनवासिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, अर्पित गर्ग, मैनेजिंग डायरेक्टर, चेस्टर हिल्स ग्रुप, हरपाल सिंह, चेयरमैन, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल बैंकिंग तथा विक्रमजीत सिंह संधू, सीनियर प्रोड्यूसर एवं एंकर, डेली पोस्ट शामिल रहे। इन एक्सपर्ट्स के विचारों ने चर्चा को समृद्ध किया, जिसमें ग्लोबल इकॉनमी में भारत की फिस्कल पोज़िशनिंग, एमएसएमई सुधार, क्षेत्रीय विकास रणनीतियाँ तथा विकसित भारत 2047 की दिशा में रोडमैप पर विस्तार से विमर्श हुआ। साथ ही, ऑरेंज इकॉनमी और नवाचार-आधारित क्षेत्रों के महत्व पर भी विशेष जोर दिया गया। इस प्रोग्राम का समापन प्रो. (डॉ.) राखी देवान, एचओडी (एमबीए), सीबीएसए लांडरां द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने पैनलिस्ट्स, फैकल्टी मेंबर्स और स्टूडेंट्स के योगदान की सराहना की। इस सम्मेलन ने अकादमिक जगत और इंडस्ट्री के बीच संबंधों को सुदृढ़ किया, पालिसी डिसकशंस को एक्शनेबले इनसाइट में परिवर्तित किया तथा सीबीएसए के स्टूडेंट्स को बेहतर एनालिटिकल एबिलिटीज, स्ट्रेटेजिक वीज़न और आर्थिक जागरूकता से सुसज्जित किया।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →