मानहानि केसः चंडीगढ़ कोर्ट में आज सुखबीर बादल की पेशी
चंडीगढ़, 16 फरवरी,2026ः शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की 8 साल पुराने मानहानि मामले में आज (सोमवार को) चंडीगढ़ जिला कोर्ट में पेशी है। सुखबीर सिंह बादल द्धारा 2 फरवरी 2026 को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी से छूट के लिए अर्जी दाखिल की गई थी। आवेदन में अमृतसर में आयोजित पार्टी की अहम बैठक का हवाला देते हुए आज की सुनवाई में पेश होने से छूट मांगी गई है।यह आवेदन राजिंदर सिंह बनाम सुखबीर सिंह बादल व अन्य से जुड़े करीब 8 साल पुराने मानहानि मामले में कोर्ट में लगाया गया है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →