वंदे भारत एक्सप्रेस के टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव
बाबूशाही ब्यूरो
फिरोज़पुर, 20 जनवरी, 2026ः रेलवे विभाग ने दिल्ली-फिरोजपुर रूट पर चलने वाली मशहूर वंदे भारत एक्सप्रेस के फरीदकोट स्टेशन पर रुकने के समय में बदलाव किया गया है। यह बदलाव 19 मार्च 2026 से लागू होगा। टाइम टेबल में किए गए बदलाव की नई जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 26461 (दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस) अब अपने पुराने समय की बजाय कुछ मिनट पहले फरीदकोट स्टेशन पर पहुंचेगी।
ट्रेन के फरीदकोट स्टेशन रुकने का पुराना समय रात 10.03 बजे था जो अब 9.58 बजे होगा और रवागनी का पुराना समय रात 10.05 बजे था जो अब रात 10 बजे का है। इस दौरान ट्रेन फरीदकोट स्टेशन पर पहले की तरह 2 मिनट रुकेगी पर इसके आने-जाने का समय 5 मिनट पहले कर दिया गया है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →