Budget 2026: क्या हुआ सस्ता क्या हुआ मंहगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान
नई दिल्लीः केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से रविवार को पेश किए गए लगातार 9वीं बार बजट में कई अहम ऐलान किए गए हैं.आइये जानते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट के पिटारे से किस पर मेहरबानी दिखाई है और किसे झटका दिया है-
क्या हुआ सस्ता?
- लेदर
- कपड़ा
- सिंथेटिक फुटवियर
- विदेशी यात्रा
- कैंसर की 17 दवाएं
- माइक्रोवेव ओवन
- जूते
- एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें
- EV बैटरी
- शुगर की दवाएं
- चमड़े और कपड़े का निर्यात
- बायोगैस मिक्स्ड CNG ये सारी चीजें सस्ती होंगी.
- सोलर ग्लास
- मिक्स्ड गैस सीएनजी
- विमानों का ईंधन
महंगा
- शराब पर टैक्स दर 1% से बढ़ाकर 2% कर दी गई है। इससे शराब की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
- फ्यूचर ट्रेडिंग पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस 0.15% किया गया है।
STT ऐसा टैक्स है जो आपके हर सौदे (खरीदने और बेचने) पर लगता है। टैक्स दरें बढ़ने से अब आपको एक ही ट्रांजैक्शन के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →