Weather Alert: उत्तर पश्चिम भारत में 3 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
नई दिल्ली, 31 जनवरी,2026ः पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में शनिवार से 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। 5-7 फरवरी के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
इनके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 31 जनवरी और 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 1 से 3 फरवरी के दौरान उत्तराखंड, 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 31 जनवरी से 1 फरवरी तक राजस्थान में गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि व पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →