Budget 2026: शेयर बाजार में भूचाल, 1500 अंक लुढ़का सेंसेक्स
नई दिल्ली, 01 फरवरी,2026ः बजट के बाद आज यानी 1 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद सेंसेक्स 1,600 अंक गिरकर 80,600 पर आ गया। वहीं निफ्टी में भी करीब 550 अंक की गिरकर 24,800 के स्तर पर पहुंच गया
सरकार ने फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया। ऑप्शंस प्रीमियम और एक्सरसाइज पर भी STT को बढ़ाकर 0.15% किया। इस वजह से ही बाजार में यह गिरावट आई।हालांकि अब सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 81,400 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 250 अंक की गिरावट है, ये अभी 25,050 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →