संगरूर में घने कोहरे के कारण हादसा:7 यात्री घायल
संगरूर: संगरूर में घने कोहरे केकारण सड़क हादसा हुआ। एक निजी कंपनी की बस कोहरे के कारण पेड़ से टकराई। बस बरनाला से हा रही थी। बताया जा रहा है कि बस के पास से एक कार गुजरी और ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया। कोहरे की वजह से ठीक से दिखाई न देने पर बस सड़क से नीचे उतरकर एक पेड़ से जा टकराई।
बस में कुल 10 यात्री सवार थे, जिनमें से 7 को काफी चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक गर्भवती भी शामिल है।निजी कंपनी आईएएल के कर्मचारी भी संगरूर के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मीडिया को बताया कि बस का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ, जिसमें उनके सात कर्मचारियों को चोटें आई हैं। सभी का इलाज चल रहा है और कंपनी की ओर से हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →