Union Budget 2026: एक क्लिक पर पढ़ें बजट की 7 बड़ी घोषणाएं
नई दिल्ली, 01 फरवरी,2026ः संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नौवां बजट पेश किया। देश के संसदीय इतिहास में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट नए रिकॉर्ड की तरह भी दर्ज हो गया क्योंकि पहली बार रविवार को वित्त मंत्री ने बजट भाषण दिया। शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचा विकास, रेलवे कॉरिडोर और विदेश में सस्ती शिक्षा जैसे कई बड़े एलान किए गए।
पढ़ें बजट की 7 बड़ी घोषणाएं
- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं। रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
- 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा। इनमें मुंबई -पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलिगुड़ी।
- कैंसर की 17 दवाओं पर से आयात शुल्क हटाया। 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां भी ड्यूटी फ्री।
- 3 आयुर्वेदिक AIIMS खोले जाने की घोषणा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ाने के लिए 5 मेडिकल हब भी बनेंगे।
- 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास के लिए 12.2 लाख करोड़ खर्च करने का ऐलान।
- 15 हजार सेकेंडरी स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स बनाई जाएंगी।
- करीब 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेंगे। हर जिले में एक हॉस्टल बनाया जाएगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →