HP Obituary News : नहीं रहे पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल, मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोक व्यक्त किया
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 21 जुलाई 2025 : हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल का निधन हो गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक गणेश दत्त भरवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
भरवाल का रविवार को जिला ऊना के अम्ब स्थित पैतृक गांव हम्बोली में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चिंतपूर्णी क्षेत्र के विकास के लिए गणेश दत्त भरवाल के योगदान को क्षेत्र के लोग सदैव याद रखेंगे। वह 1985 में पहली बार राज्य विधान सभा के लिए चुने गए थे।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इसके अलावा प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी भरवाल के निधन पर शोक जताया है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →