HP Panchayat Election: पंचायती राज चुनाव का पहला चरण आज; 1293 पंचायतों में सुबह सात से तीन बजे तक मतदान, शाम को रिजल्ट
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: 26 अप्रैल 2026 :
हिमाचल प्रदेश की 1293 पंचायतों में मंगलवार को पहले चरण की वोटिंग होगी। सुबह सात बजे मतदान शुरू हो चुका है। दोपहर तीन बजे तक पोलिंग चलेगी।
पंचायतों में पहले चरण की वोटिंग के लिए 6500 से अधिक पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों में पहुंच गई हैं। अति दुर्गम क्षेत्रों के पोलिंग बूथ को रविवार को ही लगभग 450 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई थीं। शेष बूथों के लिए सभी मतदान दलों को सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में मतपेटी और चुनाव सामग्री के साथ भेजा गया। मतदान के बाद पंचायत भवन में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड मेंबर के मतों की गणना होगी।
बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को की जाएगी, इसलिए इनकी मतपेटियां स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी। 28 मई को दूसरे और 30 मई को तीसरे चरण के मतदान और पंचायत प्रतिनिधि चुने जाने के बाद 31 मई को बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना के साथ चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी।
पोलिंग बूथ के अंदर फोन ले जाने पर रोक
पोलिंग के दौरान बूथ के अंदर फोन ले जाने पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रदेश में कुल 21,678 मतदान केंद्र स्थापित किए गये हैं। जिनमें 16539 मतदान केंद्र सामान्य 3554 संवेदनशील व 1585 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →