NEET-UG पेपर लीक, आरोपी के बेटे पर 2 साल बैन
नई दिल्लीः महाराष्ट्र लातूर स्थित RCC कोचिंग सेंटर संचालक और NEET-UG पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगांवकर के बेटे आदित्य मोटेगांवकर पर NTA ने कार्रवाई की है। उसे 2 साल तक NEET-UG परीक्षा देने से बैन कर दिया गया है। NTA के मुताबिक, आदित्य को NEET-UG 2027 के लिए भी अयोग्य घोषित किया गया है। वहीं शिवराज अभी न्यायिक हिरासत में है।
CBI के मुताबिक, शिवराज मोटेगांवकर ने NEET परीक्षा के केमिस्ट्री के सवाल हासिल करने के लिए पेपर तैयार करने वाली टीम में शामिल पीवी कुलकर्णी को ₹5 लाख दिए थे।NTA ने 21 जून को NEET-UG की दोबारा परीक्षा कराई थी। इसके बाद आदित्य का रिजल्ट रोक दिया गया और उससे गड़बड़ियों को लेकर जवाब मांगा गया था।
आदित्य ने अपने जवाब में परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन का इस्तेमाल करने से इनकार किया। उसने कहा कि NTA का नोटिस 3 मई को हुई परीक्षा में गड़बड़ी से जुड़ा था।उसने सवाल उठाया कि जब नोटिस 3 मई की परीक्षा को लेकर था, तो 21 जून को हुई दोबारा परीक्षा का रिजल्ट क्यों रोका गया।पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA ने 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई।
NEET-UG मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए NTA की ओर से आयोजित की जाने वाली परीक्षा है। 3 मई की परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →