PM मोदी और मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम के बीच फोन पर वार्ता, पढ़ें..
नई दिल्ली, 10 फरवरी 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने सोमवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।
मुलाकात के लिए उत्सुक हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह अगले सप्ताह भारत में आयोजित होने वाले 'एआई इम्पैक्ट' (AI Impact) सम्मेलन के लिए पीएम रामगुलाम का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने पिछले वर्ष वाराणसी में हुई अपनी यादगार मुलाकात के बाद से दोनों देशों के बीच सहयोग में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।
शांति और स्थिरता का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के साझा लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर मिलकर काम करते रहेंगे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →