Punjab Weather/AQI : 8 जिलों में 'Cold Wave' का अलर्ट, हवा भी हुई जहरीली, पढ़ें ताजा अपडेट
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 1 दिसंबर, 2025 : पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में ठंड ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इसे के चलते अब सुबह और शाम की ठिठुरन ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। हालात ये हैं कि राज्य के कई जिलों में रात का तापमान शिमला से भी नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए 'कोल्ड वेव' (Cold Wave) का 'येलो अलर्ट' (Yellow Alert) जारी किया है।
बता दे कि पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट (Faridkot) 2.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि बठिंडा (Bathinda) में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा।
इन 8 जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा (Haryana) के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर पंजाब में साफ दिखाई दे रहा है। इसके चलते पड़ोसी राज्यों हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी तापमान गिरा है। पंजाब के होशियारपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का, बठिंडा, मोगा और जालंधर जिलों में आज शीतलहर चलने का अनुमान है।
अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
विभाग ने आने वाले सप्ताह के लिए मौसम का पूर्वानुमान (Forecast) जारी किया है। अगले 7 दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क (Dry) रहने की संभावना है। कुछ चुनिंदा इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध (Fog) छाई रह सकती है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 3 दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है।
हवा में अभी भी घुला है 'जहर'
धान का सीजन खत्म होने के बावजूद पंजाब और चंडीगढ़ की हवा में सुधार नहीं हो रहा है। वायु गुणवत्ता (Air Quality) अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
1. मंडी गोबिंदगढ़: 239 AQI (सबसे खराब)
2. जालंधर: 180 AQI
3. चंडीगढ़ (सेक्टर-25): 128 AQI
4. लुधियाना: 120 AQI
5. खन्ना: 115 AQI
6. पटियाला: 105 AQI
7. अमृतसर: 94 AQI
8. बठिंडा: 76 AQI
9. रूपनगर: 63 AQI
प्रदूषण के इन स्तरों को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →