लुधियाना उपचुनावः भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने भरा नामांकन
बाबूशाही ब्यूरो
लुधियाना, 02 जून, 2025ः लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इश दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा लुधियाना अध्यक्ष रजनीश धीमान भी मौजूद रहे।गुप्ता करीब 10.30 बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित किया। सभा में विशेष रूप से केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और सुनील जाखड़ पहुंचे। बता दें गुप्ता ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। उनके चुनाव प्रचार को बल देने के लिए भाजपा ने कुछ दिग्गज नेताओं को भी चुना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →