Breaking News: पंजाब में बड़ी वारदात, 3 टुकड़ों में मिली युवक की लाश
बाबूशाही ब्यूरो
लुधियाना, 08 जनवरी,2026ः लुधियाना में रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास एक खाली प्लाट से एक युवक की टुकड़ों में लाश मिली है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है।
मृतक का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, मृतक के दोस्त शेरा ने उसकी हत्या की है। शेरा उसके घर के नजदीक गली में रहता है। घटना स्थल से सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें शेरा अपने साथी की साथ दविंदर का शव ड्रम में डाल कर ले जाता नजर आया।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →