पंजाबः घर में आग जलाकर सो रहे दंपति की दम घुटने से मौत
तरनतारन, 08 जनवरी,2026ः पंजाब में शीतलहर का कहर ज़ोरों पर है। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपको हैरान परेशान कर देगी। तरनतारन में रात को ठंड से बचने के लिए कमरे में आग जलाकर सो रहे पति-पत्नी की मौत हो गई। इसका पता उस समय चला जब सुबह तक दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं आए। परिवार को दोनों बेड पर मृत मिले, जबकि पास ही बर्तन में आग जल रही थी। दंपती की शादी महज छह महीने पहले हुई थी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →