अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक आज (रविवार) को होगी
अमृतसर, 17 मई, 2026ः मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अपने अमृतसर दौरे के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक शाम 7 बजे रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल के साथ आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजाब के जल संसाधनों के लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के पानी के अधिकारों, नदियों के जल बंटवारे और भविष्य की जल आवश्यकताओं को लेकर ठोस समाधान तलाशना है। पंजाब सरकार लगातार यह मुद्दा उठा रही है कि राज्य के हिस्से का पानी उचित रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों और आम जनता की जरूरतों को पूरा किया जा सके।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →