Himachal ULB Elections: हर पोलिंग बूथ पर पुलिस-होमगार्ड जवान तैनात; शहरी निकाय चुनावों के लिए पुलिस प्रशासन तैयार, QRT टीमों का गठन
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 17 मई 2026 :प्रदेश के 51 शहरी निकायों में आज रविवार को होने वाले शहरी निकाय चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है।
चुनावों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी लगाई गई है, जिन पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों को चुनाव ड्यूटी सौंपी गई है, उन्हें मतदान शुरू होने से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक तैनात रहना होगा।
चुनावों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या कानून व्यवस्था बिगडऩे की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग ने क्यूआरटी का गठन किया है। यदि कहीं से भी गड़बड़ी या तनाव की सूचना मिलती है, तो ये टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी। संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को भी विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →