Himachal ULB Elections: पानी, पार्किंग, सड़क समस्या पर आज फैसला लेगी जनता; धर्मशाला-पालमपुर-मंडी-सोलन में प्रत्याशियों की परीक्षा
बाबूशाही नेटवर्क
धर्मशाला/पालमपुर/मंडी/सोलन :
हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों सहित प्रदेश के चार नगर निगमों में रविवार 17 मई को चुनाव होने जा रहा है।
प्रदेश के मुख्य शहरों सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर नगर निगमों में चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई है। इन चुनावों में प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चा नगर निगमों की आय बढ़ाने को लेकर है। खराब सड़कों की हालत, पार्किंग समस्या, अधूरे रास्ते और स्ट्रीट लाइट्स जैसी मुलभूत सुविधाएं वर्तमान चुनाव में मुख्य मुद्दा बने हुए हैं। वर्तमान में राज्य को केंद्र से मिलने वाली आरडीजी के बंद होने के बाद चुनौतियां और भी बढ़ गई है।
राज्य सरकार हालांकि प्रदेश को वर्ष 2032 तक पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प ले चुकि है, जबकि नगर निगमों में बढ़ती आबादी शहरों में बढ़ता जनसंख्या बोझ और शहरों के व्यापक हो रहे आकार के चलते खर्च दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को बिना आय के मुलभूत सुविधा मुहैया करवाना नगर निगमों में चुने जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। चार नगर निगमों में 64 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव दोनों की प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।
सोलन में पानी की दिक्कत
सोलन नगर निगम चुनावों में मुख्य चुनौतियां पानी की किल्लत, अव्यवस्थित कचरा प्रबंधन, पार्किंग की कमी के साथ अवैध अतिक्रमण बड़े मुद्दे हैं। शहर में अनियमित और कई जगह दूषित जलापूर्ति एक बड़ी समस्या है। निवासियों को महंगे निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ता है। कचरा प्रबंधन को लेकर दरों में हुई बढ़ोतरी से भी जनता परेशान है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →