Himachal ULB Elections 2026 Live: हिमाचल में शहरी निकायों के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न, प्रत्याशियों की धड़कनें हुईं तेज
बाबूशाही नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश: 17 मई 2026 :
शिमला जिले में कुल 77.36 फीसदी मतदान
शिमला जिले में दोपहर 3 बजे तक दो नगर परिषदों व छह नगर पंचायतों के लिए 77.36 फीसदी मतदान हुआ। नगर परिषद रामपुर में 69.48 मतदान हुआ। नगर परिषद ठियोग 80.37 फीसदी मतदान हुआ। नगर पंचायत जुब्बल में 88.93 फीसदी, चाैपाल 77.39, नेरवा के तीन वार्ड में 89.03, चिड़गांव 80.42, सुन्नी 81.36 फीसदी मतदान हुआ।
सोलन व सिरमाैर में 3 बजे के बाद भी होता रहा मतदान
नगर निगम सोलन के चुनाव में शनिवार को कुछ बूथों पर दोपहर 3:20 तक मतदान होता रही। जो मतदाता तीन बजे तक लाइनों में लगे थे, उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शहर में मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा। वहीं सिरमाैर जिला में नगर निकायों में भी 3 बजे के बाद भी मतदान हुआ। नाहन के 13 जबकि पांवटा साहिब के 15 मतदान केंद्रों में मतदाता लाइनों लगे रहे। 3 बजे तक जो मतदाता मतदान के लिए पहुंचे थे, उन्होंने मतदान किया।
ऊना में 3 बजे तक 77 मतदान
जिला ऊना की दो नगर परिषदों और चार नगर पंचायतों में 3 बजे के बाद 77 फीसदी मतदान हुआ है। 48 वार्ड के लिए 49 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। 118 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और 28,292 मतदाता है। नगर परिषद संतोषगढ़, नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा, नगर पंचायत गगरेट, नगर पंचायत अंब, नगर पंचायत टाहलीवाल और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में चुनाव हुए हैं।
नगर पंचायत जुब्बल में 80 फीसदी मतदान
हमीरपुर में नगर परिषद सुजानपुर व नगर पंचायत भोटा के लिए दोपहर एक बजे तक 69.11 फीसदी मतदान हुआ। वहीं शिमला जिले की नगर पंचायत जुब्बल में दोपहर एक बजे तक 80 फीसदी मतदान हुआ।
कुल्लू जिले में दोपहर तक 51.16 प्रतिशत मतदान
कुल्लू जिले में दोपहर तक 51.16 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर परिषद कुल्लू में 49 प्रतिशत।
नगर परिषद मनाली में 49 प्रतिशत।
नगर पंचायत भुंतर 52.52 प्रतिशत।
नगर पंचायत बंजार 66.71 प्रतिशत।
नगर पंचायत निरमंड में 62.95 प्रतिशत मतदान हुआ।
मंडी जिले में 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिले में शहरी निकाय चुनावों के तहत नगर निगम मंडी के 14 वार्डों सहित नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में दोपहर 1 बजे तक कुल 52.46 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम मंडी में 49.90 प्रतिशत, सुंदरनगर 50.77, जोगिंद्रनगर 57.66, नेरचौक 59.80, सरकाघाट 54.52, रिवालसर 63.06 तथा करसोग में 62.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए स्वयंसेवियों की तैनाती की गई है, जो मतदान केंद्रो पर उनकी मदद कर रहे हैं।
सिरमौर जिले में दोपहर 1:00 बजे तक हुआ 57.66 फीसदी मतदान, राजगढ़ सबसे आगे
हिमाचल प्रदेश में नगर निकायों के आम चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1:00 बजे तक सिरमाैर जिले में कुल 57.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह से ही जिला में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। विभिन्न नगर निकायों की बात करें तो नगर पंचायत राजगढ़ में सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला, जहां 65 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं नगर परिषद नाहन में सबसे कम 52 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा पांवटा साहिब में 55.98 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बिलासपुर जिले में 57.53 और नगर परिषद रामपुर में 53.15 फीसदी मतदान
बिलासपुर जिले में शहरी निकाय चुनाव में दोपहर एक बजे तक 57.53 मतदान हुआ। नगर परिषद बिलासपुर में 50.18 फीसदी, नगर परिषद घुमारवीं 63.32, नगर परिषद श्री नयना देवी में सबसे अधिक 72.71 फीसदी मतदान हुआ। नगर पंचायत तलाई में 70.43 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह शिमला जिले में नगर पंचायत चिड़गांव चुनाव में दोपहर 1:00 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हुआ । वहीं नगर परिषद रामपुर में 53.15 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
नगर निगम चुनाव धर्मशाला में 42.24 मतदान, अन्यों में ये स्थिति
नगर निगम चुनाव धर्मशाला में दोपहर एक बजे तक 42.24 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं नगर परिषद नूरपुर में 54.15 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह नगर परिषद सुजानपुर में 68.21 प्रतिशत, जोगिंद्रनगर 57.66 प्रतिशत, करसोग 62.99 प्रतिशत और सरकाघाट में 55 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई है। नगर पंचायत भोटा में 73.58 फीसदी मतदान हुआ।
प्रत्याशियों की बढ़ीं धड़कनें
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए हुए मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। सुबह 7:00 से दोपहर 3: बजे तक प्रदेश के चार नगर निगमों समेत 51 शहरी निकायों के लिए 589 मतदान केंद्रों पर मतदान चला। मतदाताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है और उन्होंने अपना फर्ज निभाया है। मंडी जिले में नगर निगम मंडी सहित विभिन्न नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए चुनाव करवाए गए। कई वार्डों में मुकाबला कांटे का रहा, जिससे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज रहीं। चुनाव के दौरान अधिकांश मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पुलिस कर्मियों के साथ चुनाव कर्मचारियों की तैनाती रही। चार नगर निगमों के चुनाव के लिए मतगणना 31 मई को होगी, जबकि अन्य नगर निकायों के चुनाव परिणाम शनिवार देर शाम तक घोषित किए जाएंगे। परिणामों को लेकर समर्थकों और प्रत्याशियों में उत्सुकता बनी हुई है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →