Himachal News: नशा तस्करों पर चला पुलिस का चाबुक; चंडीगढ़, अमृतसर से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 29 अंतरराज्यीय नेटवर्क ध्वस्त
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 17 मई 2026 : शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ व्यापक अभियान लगातार जारी है। पुलिस अब केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित न रहकर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और मुख्य सप्लायरों तक पहुंच बनाकर कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चंडीगढ़ और अमृतसर से मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एएसपी शिमला अभिषेक ने बताया कि कुमारसैन थाना मामले में चंडीगढ़ से सप्लायर गिरफ्तार पुलिस थाना कुमारसैन में गत 13 मई को मुकदमा संख्या 32/2026, धारा 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी निखिल ठाकुर निवासी चौड़ा मैदान शिमला, जो पेशे से अधिवक्ता है तथा सुलभ थापा निवासी टुटीकंडी शिमला को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी।
एएसपी शिमला अभिषेक ने बताया कि बैकवर्ड लिंकिज पर काम करते हुए आरोपियों से गहन पूछताछ की। डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की जांच में पता चला कि चिट्टे की यह खेप चंडीगढ़ निवासी आकाश द्वारा सप्लाई की गई थी। इसके बाद गत 15 मई को पुलिस थाना ढली की टीम ने चंडीगढ़ में दबिश देकर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया। रामपुर मामले में अमृतसर से आरोपी दबोचा इसी प्रकार थाना रामपुर में गत नौ मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने रोहित चौहान, तुषार वर्मा और प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से नौ ग्राम चिट्टा तथा डिस्पोजेबल सिरिंज बरामद हुई थीं। जांच में सामने आया कि यह नशे की खेप अमृतसर निवासी अमनदीप सिंह द्वारा सप्लाई की गई थी। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →