Himachal ULB Elections: आज 3,60,859 मतदाता चुनेंगे नगर की सरकार; राज्य में 1,80,963 पुरुष, 179882 महिलाएं, 14 अन्य शामिल
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 17 मई 2026 : हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों में इस बार कुल 360859 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1,80,963 पुरुष, 179882 महिलाएं व 14 अन्य मतदाता शामिल हैं, जो इन चुनावों में मतदान करेंगे। इन निकायों में 18 वर्ष की आयु के 1808 मतदाता हैं, जो पहली बार अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 961 पुरुष व 847 महिला मतदाता शामिल हैं।
आयोग द्वारा राज्य में शहरी नगर निकाय के चुनाव के लिए अब कुल 585 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। राज्य में जिन मतदान केंद्रो में महिला मतदाता की संख्या अधिक है उन मतदान केंद्रों में सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए महिला सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं।
बिलासपुर:- जिला में कुल 16670 मतदाता हैं, जिनमें 8395 पुरुष और 8374 महिला व एक अन्य मतदाता भी शामिल हैं।
चंबा:- जिला में 20619 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 10222 महिला और 10397 पुरुष मतदाता हैं।
हमीरपुर:- जिला में पुरुष 3403, महिला 3434 और कुल 6837 मतदाता शामिल हैं।
कांगड़ा:- जिला में पुरुष 50741,महिला 50140 अन्य तीन मतदाता हैं । कुल 100884 मतदाता शामिल हैं।
कुल्लू :- जिला में कुल 22397 मतदाता शामिल हैं।
मंडी:- जिला मंडी में 32464 पुरुष, 33255 महिला और कुल 65720 मतदता शामिल हैं।
शिमला:- जिला में 5901 पुरुष, 5535 महिला और कुल11437 मतदाता शामिल हैं।
सिरमौर:- जिला में पुरुष 19433 और 19567 महिला मतदाता सहित 39004 मतदाता शामिल हैं।
सोलन:- जिला में 24930 पुरुष, 24127 महिला मतदाता सहित 49059 मतदाता शामिल हैं।
सिरमौर:- जिला में पुरुष14141, महिला13990 सहित कुल 28132 मतदाता शामिल हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →