पंजाब कांग्रेस में कलह, राहुल गांधी आज विदेश से लौटेंगे
नई दिल्ली, 07 जुलाई, 2026ः पंजाब कांग्रेस में चुनाव से 8 महीने पहले नेताओं में कलह तेज हो गई है। पूर्व CM व जालंधर सांसद मौजूदा प्रधान राजा वड़िंग की बयानबाजियों का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। वहां वे सांसद सुखजिंदर रंधावा, प्रगट सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस हाईकमान से मिलेंगे। राहुल गांधी आज विदेश से लौट रहे हैं। चन्नी को अब तक एक सांसद और 6 MLA का समर्थन मिल चुका है।
वहीं राजा वड़िंग ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर चन्नी की मीटिंग को वह यूनिटी ऑफ स्ट्रेंथ (एकता की ताकत) बता रहे और उनके समर्थकों पर एक्शन भी शुरू कर दिया है। पंजाब कांग्रेस अनुशासनिक कमेटी के चेयरमैन व जालंधर नॉर्थ से MLA बावा हैनरी ने पूर्व MLA मदनलाल जलालपुर को नोटिस निकालकर 3 दिन में जवाबतलबी कर ली है। वड़िंग को फिलहाल एक सांसद का समर्थन मिला है। MLA कोई खुलकर उनके साथ नहीं आया।
वहीं कांग्रेस इंचार्ज व छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी पंजाब में डेरा डाल लिया है। वह 5 दिन यहां रहेंगे। सोमवार को उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर पहले कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा से मुलाकात की। इसके बाद राजा वड़िंग के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंचे।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →