Weather Update: पंजाब के 10 जिलों में अलर्ट, चंडीगढ़ में भी बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़, 07 जुलाई, 2026ः मौसम विभाग ने आज पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और मानसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में बारिश होने की वजह से तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री कम हो गया है। सबसे अधिक तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया। हालांकि गर्मी बरकरार है।
भले ही मानसून आ गया है, लेकिन उमस की वजह से गर्मी बनी हुई है। सोमवार को बिजली की मांग 15,112 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान केंद्रीय पूल से 10,148 मेगावाट बिजली ली गई, जबकि निर्धारित शेड्यूल 10,571 मेगावाट का था। 4,967 मेगावाट बिजली राज्य ने खुद पैदा की।
तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
8 जुलाई: राज्य के 20 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, छह जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
9 जुलाई: राज्य के 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, छह जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
10 जुलाई: राज्य के 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बरनाला, मानसा और संगरूर में बारिश की संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →