बेटी के गले लग फूट-फूटकर रोए मंत्री संजीव अरोड़ा
गुरुग्राम, 18 मई, 2026ः केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार (18 मई) को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उनकी अगली पेशी 1 जून को होगी।
वहीं कोर्ट में पेशी के दौरान अरोड़ा की दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। इस दौरान परिवार से मिलते ही वह भावुक हो गए। उन्होंने बेटी कृतिका अरोड़ा को गले लगाया और फूट-फूट कर रो पड़े। इस दौरान बेटी की आंखों में भी आंसू नजर आए।
उधर, आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा- संजीव जी, आप बहादुर हो। देशभक्त हो। पूरे पंजाब को आप पर गर्व है।
मंत्री अरोड़ा को 9 मई को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। जिसके बाद से पहले 7 दिन, फिर 2 दिन का रिमांड लिया गया था।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →