गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसाः भाई-बहन नहर में बहे
बठिंडा, 22 सितंबर,2026ः बठिंडा में मंगलवार देर शाम को गणपति विसर्जन के दौरान सरहिंद नहर में बड़ा हादसा हो गया। विसर्जन में जुटी भीड़ के बीच दो बच्चे नहर के तेज बहाव में बह गए। इनमें 11 साल का रिशु और 6 साल की बच्ची अंजना शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नहर में डूबने वाले दोनों बच्चे भाई बहन है।फिलहाल दोनों बच्चों के बारे में अंतिम स्थिति सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं थाना कैनाल कालोनी पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। बच्चों की तलाश करने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जा रहा है। तब तक पुलिस व संस्था की टीम बच्चों की तलाश करने में जुटी हुई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →