बड़ी खबरः पंजाब-चंडीगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा तोहफ़ा; 1483 करोड़ का नया प्रोजेक्ट होगा शुरु
चंडीगढ़/नई दिल्ली 19 फरवरी 2026: केंद्र सरकार ने पंजाब और खासकर चंडीगढ़ ट्राइसिटी एरिया में ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारी शेयर की है कि पंजाब में 1,463.95 करोड़ रुपये की लागत से एक नए 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर के निर्माण को मंज़ूरी मिल गई है।
यह नया हाईवे NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को ज़ीरकपुर बाईपास से जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट पर कुल 1,463.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पूरी तरह से 6-लेन का हाईवे होगा, जो एक ग्रीनफील्ड (नए रूट पर बनने वाला) प्रोजेक्ट है।
यह कॉरिडोर ट्राइसिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा है। इसके बनने से मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के बड़े शहरी जंक्शनों पर भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह प्रोजेक्ट शहर में अंदर आने के बजाय बाहर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करेगा।
नितिन गडकरी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से NH-44, NH-205A और NH-152 पर ट्रैफिक का बोझ कम होगा। इससे हिमाचल प्रदेश, खासकर शिमला इलाके में जाने वाले यात्रियों के लिए सफर तेज और आसान हो जाएगा। इससे न सिर्फ सफर का समय कम होगा, बल्कि इलाके की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →