मोगा रैली के लिए पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
लुधियाना, 16 फरवरी,2026ः मोगा जिले के गांव किल्ली चहल में होने वाली "युद्ध नशे विरुद्ध कैंपेन-2" रैली के मद्देनजर लुधियाना देहात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने पब्लिक से अपील की है कि आज मोगा की तरफ जाने वाले लोग ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी रूट पर ही जाएं।
लुधियाना देहाती पुलिस द्वारा आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी
रायकोट से मोगा जाने के लिए: रायकोट → बस्सियां → चकर → रामा → बिलासपुर → मोगा।
लुधियाना से मोगा जाने के लिए: लुधियाना → मुल्लापुर → जगराओं → सिधवा बेट → गिद्दड़विंडी → किशनपुरा → धर्मकोट → मोगा।
माहितपुर से मोगा जाने के लिए: माहितपुर → सिधवा बेट → गिद्दड़विंडी → किशनपुरा → धर्मकोट → मोगा।
रैली में शामिल होने वालों के लिए रूट
रायकोट से किल्ली चहल रैली रूट: रायकोट → बस्सियां → कमलपुरा → जगराओं तहसील चौक → नानकसर → किल्ली चहल।
लुधियाना से किल्ली चहल रैली रूट: लुधियाना → मुल्लापुर → जगराओं → नानकसर → किल्ली चहल।
जालंधर/नकोदर साइड से रैली रूट: जालंधर → नकोदर → माहितपुर → सिधवा बेट → जगराओं → नानकसर → किल्ली चहल।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →