AAP के हसन प्रीत बरनाला निगम के पहले मेयर बने
बरनाला, 11 जून, 2026ः बरनाला नगर निगम को अपना पहला मेयर मिल गया है। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुई एक बैठक में हसन प्रीत भारद्वाज को सर्वसम्मति से बरनाला नगर निगम का पहला मेयर घोषित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और संगरूर लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित थे नेताओं ने बताया कि हसन प्रीत भारद्वाज लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। उनकी कड़ी मेहनत और निष्ठा को देखते हुए ही उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →