Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में छह दिन ड्राई रहेगा मौसम
चंडीगढ़, 22 सितंबर,2026ः पंजाब से अब मानसून की वापसी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की वापसी की रेखा पटियाला और गुरदासपुर से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिन में पंजाब और चंडीगढ़ से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। आज (22 सितंबर) को पूरे पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है।
विभाग के अनुसार इस बार राज्य में 12 साल में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है। पंजाब में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिससे नमी कम हो रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के पास बन रहा डीप डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है, जिससे मध्य भारत में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। पंजाब में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। IMD के 22 सितंबर के पूर्वानुमान में भी पंजाब के लिए 22 से 28 सितंबर तक कोई चेतावनी नहीं है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →