न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुरेश्वर ठाकुर बने पंजाब एनआरआई आयोग के नए चेयरमैन
Kuljinder Sra
चंडीगढ़, 28 मई 2025:
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुरेशवर ठाकुर को पंजाब राज्य एनआरआई आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 27 मई 2025 को जारी अधिसूचना के माध्यम से की गई, जिसे पंजाब के राज्यपाल ने अनुमोदित किया।
न्यायपालिका में दशकों का अनुभव रखने वाले न्यायमूर्ति ठाकुर अपने निष्पक्ष दृष्टिकोण और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। उनके इस पद पर आने से उम्मीद की जा रही है कि पंजाब सरकार और प्रवासी पंजाबी समुदाय के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा।

एनआरआई आयोग विदेशों में रहने वाले पंजाबी मूल के लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुलझाने के लिए काम करता है, साथ ही प्रवासी नीति निर्माण में सलाहकार की भूमिका निभाता है।